Rewa mauganj News: मऊगंज जिले को लेकर बड़ी अपडेट यह होंगे मऊगंज जिले के नए कलेक्टर!

Rewa mauganj News: मऊगंज जिले को लेकर बड़ी अपडेट यह होंगे मऊगंज जिले के नए कलेक्टर!
मऊगंज जिले को लेकर बड़ी अपडेट रीवा जिले से अलग होकर मऊगंज एक नया जिला बन चुका है सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मऊगंज जिला बनाने की घोषणा की थी हनुमाना नईगढ़ी मऊगंज और देवतालाब इन चारों तहसील को मिलाकर मऊगंज नया जिला बन गया है।
15 अगस्त को मऊगंज जिले के मुख्यालय में झंडा फहराया जाएगा इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने मऊगंज के नए जिले कलेक्टर की घोषणा कर दी है सुश्री सोनिया मीना भाप्रसे (2013), संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं,
मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) ( अतिरिक्त प्रभार) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से कलेक्टर, जिला मऊगंज के पद पर पदस्थ किया जाता है।