REWA NEWS: पुलिस ने घेराबंदी कर पहले एक तस्कर को पकड़ा फिर पिस्टल व चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार!

REWA NEWS: पुलिस ने घेराबंदी कर पहले एक तस्कर को पकड़ा फिर पिस्टल व चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार!
रीवा जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है दो दिन पहले एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना। सटीक खबर मिलने पर नईगढ़ी पुलिस ने संबंधित गांव में छापामार कार्रवाई की।
वहां तस्कर के घर की तलाशी ली गई। तभी एक थैले से आधा किलो गांजा जब्त किया गया है फिलहाल पुलिस ने नशे के सौदागर को घेराबंदी कर पकड़ लिया है साथ ही एनडीपीएस एक्ट लगाकर जेल भेज दिया है।
नईगढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि 24 जुलाई की रात देहात भ्रमण के दौरान सटीक जानकारी आई सूचनाकर्ता ने दावा किया कि देवरी सेंगरान गांव का नन्दलाल साकेत पुत्र भगवानदीन साकेत 35 वर्ष अवैध रूप से से गांजा बिक्री कर रहा है।
तुरंत टीम बनाकर दबिश दी। इसके बाद आरोपी नन्दलाल साकेत के घर से 6 हजार रुपए का 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
इसी रात हडिया चौराहा पहुंचकर पुलिस ने दबिश दी। वहां आयुष्मान दुबे उर्फ मोहित पुत्र राजेश दुबे 22 वर्ष निवासी हडिया आम लोगों को पिस्टल लहराते हुए धमका रहा था। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार कर 1 पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में नईगढ़ी पुलिस ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
बताया गया कि देर रात भैया उर्फ नवीन कुमार उपाध्याय पुत्र राजबहोर उपाध्याय 22 वर्ष निवासी सोनवर्षा के संबंध में सूचना आई ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी बका लहराते हुए धमका रहा है।
जिसके बाद नईपुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। इसके बाद आर्म्स एक्ट लगाते हुए कोर्ट में पेश किया है।