‘सिकंदर’ ने तोड़ा अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, टीजर रिलीज के 24 घंटे में मिले 50 मिलियन व्यूज
SIKANDAR: Official Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्टर की एक्टिंग और एक्शन अवतार देखने में हर कोई दिलचस्पी रखता है। हर साल सलमान खान की कम से कम एक फिल्म ऐसी होती है जो लोगों का दिल जीत लेती है।
2025 में सलमान एक बार फिर अपना एक्शन अवतार दिखाने वाले हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का दमदार टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। एक्टर के बर्थडे के दूसरे दिन टीजर रिलीज किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में भाईजान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे और इसकी झलक टीजर में साफ नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, लेकिन इसने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया और नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।
‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इसे अब तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और टीज़र नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इसके जरिए ‘सिकंदर’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्प 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‘पुष्पा 2’ को 24 घंटे में 39.3 मिलियन व्यूज मिले। इस बार ‘सिकंदर’ ने पुष्पा को पीछे छोड़ दिया है। टीजर से धमाल मचाने वाली इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो वक्त ही बताएगा।
इसे कब रिलीज किया जाएगा?
सलमान खान की इस एक्शन फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदाना भी हैं और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।