पुष्पा-2 एक्टर Allu Arjun शनिवार को जेल से रिहा हो गए। चंचलगुरा जेल से बाहर निकलने का उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह हैदराबाद सेंट्रल जेल से निकलकर अपनी कार से घर के लिए निकलते दिख रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
जमानत मिलने के बावजूद Allu Arjun को क्यों गुजारनी पड़ी जेल में रात?
दरअसल, 13 दिसंबर की रात को तेलंगाना हाई कोर्ट ने Allu Arjun को अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद Allu Arjun को रात जेल में बितानी पड़ी। हम आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात तक जेल अधिकारियों को जमानत की कॉपी नहीं मिलने के कारण अर्जुन को रात जेल में बितानी पड़ी।
एक्टर ने लोगों का शुक्रिया अदा किया
आज सुबह चंचलगुरा सेंट्रल जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा दिखी। दोस्तों जेल के बाहर भी भीड़ लगी हुई थी। उस वक्त अल्लू अर्जुन के ससुर भी जेल के बाहर मौजूद थे। जेल से बाहर आने के बाद Allu Arjun ने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। फिर वह कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए।
हम आपको बता दें कि 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, उसका 8 साल का बेटा घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद मृतक महिला के परिजन चिक्कड़पल्ली थाने पहुंचे और अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।