आपकी बेटी को करोड़पति बनाएगी सुकन्या योजना: इस पर मिल रहा 8% ब्याज, यहां समझें निवेश का पूरा गणित

सरकार ने 1 अप्रैल से सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज बढ़ा दिया है। अब यह योजना निवेश पर 8 फीसदी सालाना ब्याज दे रही है। अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं तो आप उसके नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं।

इसे भी पढ़े,,क्लिक,,किसानो के लिए खुशखबरी फसल बीमा की 3500 करोड़ की राशि जारी इस दिन आयेगे आपके खाते में पैसे!

इस योजना से आप आसानी से अपनी बेटी के लिए लाखों रुपए का फंड बना सकते हैं। आज हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

बालिका के 10 वर्ष की आयु तक खाता खोला जा सकता है

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के लिए जन्म से 10 साल की उम्र तक खाता खुलवाया जा सकता है। यह खाता एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए खुलवाया जा सकता है। जुड़वां या तीन बच्चों के जन्म की स्थिति में दो से अधिक खाते खोले जा सकते हैं

इसे भी पढ़े,,क्लिक,,IPL में आज RCB और LSG के बीच घमासान, DREAM टीम में चुने गए ये खेलाडी, देखे

 खाता 21 साल का हो जाएगा।

लड़की के 21 वर्ष के होने पर या लड़की की शादी हो जाने के बाद खाता परिपक्व हो जाएगा और आपको ब्याज सहित पूरी राशि मिल जाएगी। 18 वर्ष की आयु के बाद, सुकन्या समृद्धि योजना खाते से बच्चे की उच्च शिक्षा के खर्च के लिए 50% तक की राशि निकाली जा सकती है। साथ ही बेटी के 18 साल पूरे होने पर आप बेटी की शादी के समय भी निकासी कर सकते हैं।

 खाता 5 साल बाद भी बंद किया जा सकता है

खाता खोलने के 5 साल बाद बंद किया जा सकता है। कई स्थितियों में भी इसकी अनुमति दी जा सकती है, जैसे कि कोई गंभीर बीमारी होने पर या किसी अन्य कारण से खाता बंद कर दिया जाता है, लेकिन उस पर ब्याज का भुगतान बचत खाते के अनुसार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े,,क्लिक,,Corona Update: राज्य में  संक्रमण दर खतरनाक स्तर पर; 9 दिनों में 6 लोगों की मौत

  कर छूट का लाभ उठाएं 

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत आप सालाना 1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट पा सकते हैं।

 इससे आप आसानी से बड़ा फंड बना सकते हैं

वर्तमान में सुकन्या योजना पर 8% ब्याज मिल रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि हर महीने निवेश करने पर आपको कितना पैसा मिलेगा

Exit mobile version