क्या आप रोज़ पहनने के लिए केवल साधारण पायल का उपयोग करती हैं अगर हां तो आप इस पायल की डिजाइन को जरूर देखें। कर्ल वाली पायल न केवल किसी पार्टी या विशेष अवसर के लिए पहनी जा सकती है बल्कि दैनिक आधार पर भी पहनी जा सकती है।
इस हल्की चांदी की पायल में तीन पायल एक साथ जुड़ी होती हैं। घुंघरू की इस टांग पर सुंदर मीनाकारी का काम किया गया है। डेली वियर के अलावा आप इस पायल को कैजुअल फंक्शन में भी पहन सकती हैं।
जंजीर पर लटकी लंबी पायल आपके पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने की ताकत रखती है। घुंगुर के साथ पत्थरों का प्रयोग किया गया है। इस पायल को आप आराम से हर दिन पहन सकती हैं।
अगर आपको हल्की और चौड़ी पायल पहनना पसंद है तो आपको यह डिज़ाइन ज़रूर पसंद आएगी। इसमें आपको एक दो नहीं बल्कि कई कर्ल लगे हुए नजर आएंगे।