कटनीजबलपुरदेशन्यूजबड़ी ख़बरमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा की विकास यात्रा सिर्फ छलावा, जनता को नही मिल रही मूलभूत सुविधाएं

भाजपा की विकास यात्रा सिर्फ छलावा, जनता को नही मिल रही मूलभूत सुविधाएं

नेता प्रतिपक्ष रागनी मनोज गुप्ता ने भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा को भाजपा की निकास यात्रा करार दिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा में जनता को गुमराह किया जा रहा है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में विगत 6 माह के कार्यकाल में सड़क, नाली, बिजली के खंभा,पेयजल समस्या हेतु नई बोरिंग, स्ट्रीट लाइट जैसे महत्वपूर्ण मूलभूत कार्य तक प्रारंभ नहीं हो सके हैं। हर वार्डो में अवैध कॉलोनी का काम धड़ल्ले से चल रहा है। बिजली के बिल की अनियमितताओं से आम जनता प्रताड़ित हो चुकी है और गलत बिल भेजकर बिजली विभाग द्वारा अवैध उगाही की जा रही है और बिल ना देने की स्थिति में लोगों के बिजली कनेक्शन तक कांटे जा रहे है।
जनता को किसी भी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कोई कार्ययोजना आज तक नहीं बनाई गई है, साथ ही अगर भाजपा ने विकास किया होता तो विगत नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर को जनता ने नकारा नहीं होता। नगर निगम चुनाव में जिस जनमत के खिलाफ जनता ने निर्दलीय महापौर को चुनकर सत्ता पर बैठाया था, भाजपा द्वारा जनमत को खरीद कर निर्दलीय महापौर को भाजपा का महापौर बना दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा जब वार्डों में पहुंचेगी तो उन्हें जनता का आक्रोश का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि वार्डों में सड़क व नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, अधिकांश स्ट्रीट लाइट नगर निगम में सामान नहीं होने की वजह से बंद पड़ी हुई है, जनता को समय पर पानी नहीं मिल रहा है, गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए आजतक एक भी नई बोरिंग वार्डों में नहीं हो पाई है, मध्यप्रदेश श्रमिक कर्मकार मंडल द्वारा जारी श्रमिक कार्ड बनवाने में जनता को भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है और बिना रिश्वत के पात्र हितग्राहियों को अपात्र किया जा रहा है साथ ही जो पात्र हितग्राही के श्रमिक कार्ड बन भी गए हैं तो उन्हें खाद्यान्न पर्ची के लिए नगर निगम में भटकाया जा रहा है।
भाजपा को विकास यात्रा निकालने के पहले इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ जनता को दिया जाना चाहिए नहीं तो भाजपा की विकास यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सत्ता से बेदखल कर निकास यात्रा के रूप में परिवर्तित कर देगी।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button