MP News : दमोह शहर में प्राचीन छज्जा ढहने के 15 दिन बाद शनिवार की रात प्रशासन और पुलिस के जवानों ने मलबे में दबी पोकलेन मशीन को बाहर निकाला। इतनी देर तक वह मशीन 50 फीट ऊंचे छज्जे के मलबे के नीचे दबी रही। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन क्रेनों की मदद से इसे रात करीब 10 बजे एसडीएम की मौजूदगी में बाहर निकाला गया।
कलेक्टर ने 48 घंटे के भीतर में जांच के दिए आदेश
आपको बता दें की 19 मई की रात शॉपिंग मॉल के निर्माण के लिए खुदाई के दौरान ब्रिटिश काल का छज्जा ढह गया था, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने 48 घंटे के भीतर जांच के आदेश दिए हैं और स्वप्निल बजाज सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस पुरातात्विक धरोहर के पुनर्निर्माण की भी बात कही गई है।
मलबे में दबने से पोकलेन का ड्राईवर गंभीर
शनिवार रात एसडीएम आरएल बागरी, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ और राजस्व व नगर पालिका अधिकारी तीन क्रेन मशीनें लेकर गांधी चौक पहुंचे। सबसे पहले भीड़ पर नियंत्रण पाया गया है। यहां करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पोकलेन मशीन निकाली गई। इस पोकलेन मशीन का ड्राइवर भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।