
💥1 दिसम्बर से बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में शुरू होगी जनजाति गौरव यात्रा,सिलौंडी मंडल से होगी शुरू, ढीमरखेड़ा, देवरी हटाई होकर बड़वारा मंडल में होगा यात्रा का समापन💥
बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आदिवासियों के सम्मान में जनजाति गौरव यात्रा निकाली जाएगी।यह यात्रा 1 दिसंबर को भाजपा सिलौंडी मंडल से शुरू करेगी। जो ढीमरखेड़ा, देवरी हटाई मंडल से होकर बड़वारा मंडल में पहुँचेगी।जहा गौरव यात्रा का समापन होगा। गौरव यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने मंगलवार को सुबह ढीमरखेड़ा मंडल और दोपहर में सिलौंडी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कामकाजी बैठक बुलाई। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने
बैठक में यात्रा का उद्देश्य और उसकी रूपरेखा बताते हुए कार्यकर्ताओं को अलग – अलग जिम्मेदारी सौंपी।उन्होंने बताया कि यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा,राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार,सांसद हिमाद्री सिंह भी शामिल होगी।जो सिलौंडी में आयोजित आमसभा को संबोधित भी करेंगे।पूर्व मंत्री व बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोती कश्यप यात्रा के प्रभारी होंगे। पूर्व विधायक मोती कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं से गौरव यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया।
मंडल अध्यक्ष ढीमरखेड़ा गोविंद प्रताप सिंह और सिलौंडी मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय ने भी अपने अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कोल,भी मौजूद रहे।
इनकी रही उपस्थिति:-
ढीमरखेड़ा मंडल में- जिला मंत्री विजय दुबे,मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया,पूर्व मंडी उपाध्यक्ष गोविंद पटेल,सोशल मीडिया विभाग बड़वारा विधानसभा प्रभारी अज्जू सोनी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया,महामंत्री आशीष चौरसिया,जयपाल सिंह,उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी,मंत्री बलराम गर्ग, नगराध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र अरोरा,मीडिया प्रभारी अंकित झरिया,संदीप सोनी,जयप्रकाश चौरसिया,संतोष सोनी,जनपद सदस्य श्रीकांत पटेल,वैभव चौरसिया,मुन्नू गौतम,जगन्नाथ मांझी, प्रमोद असाटी,दिनेश ठाकुर, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल नामदेव,संतोष साहू सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
सिलौंडी मंडल में- जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय,मंडल प्रभारी व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, गोविंद सिंह,मंडल महामंत्री विजय राय,उपाध्यक्ष मोतीलाल हल्दकार,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष अमित राय,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण बर्मन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय,पंकज राय,सरपंच कैलाशचंद्र जैन,संकेत लोनी,शिवकुमार दाहिया,नरेन्द्र उपाध्याय,गणेश साहू,मेकल साहू,अन्नू पाल,राजेश साहू,गोविंद बागरी,विजय सिंह, सहित अन्य भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी