छत ढहने से महिला की मौत, तो बस पलटने से दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

MP News : गुना शहर के छिंगा मोड़ के पास बुधवार सुबह एक जर्जर मकान ढह गया। जहां एक 55 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। महिला वहां अपनी 13 साल की पोती के साथ रहती थी। मकान गिरने के बाद महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

MP News : बस पलटने से कई यात्री घायल

वहीं लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही बस आज सुबह 6 बजे मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस 80 यात्रियों को लेकर जा रही थी और मिठौरी जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल यात्रियों को सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version