सागर के मैनेजमेंट को फेल कर इंद्र ने खोल दी पूरी पोल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार शाम को भगवान इंद्र ने इशारा किया और पूरे जिले में जोरदार बारिश हुई। जहां करीब आधे घंटे की बारिश ने लोगों को तत्काल गर्मी से राहत दी और वातावरण में ठंडक घोल दी। वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने स्मार्ट सिटी सागर का स्मार्ट मैनेजमेंट की भी पोल खोलकर रख दी।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम सागर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा होती रही है। यहां दावे तो बहुत किए गए, लेकिन सब फेल हो गए. शहर के मुख्य बाजार, सड़कें, मोहल्ले सभी जलमग्न हैं। शहर की अव्यवस्था के बारे में जब भी उच्च अधिकारियों से बात की जाती है तो उनके अनुसार सब कुछ व्यवस्थित है।

Exit mobile version