मध्यप्रदेश

भगवन विष्णु का ही अवतार गौतम बुद्ध के रूप में माना गया- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी जापान यात्रा के दूसरे दिन आज टोकियो स्थित सेंसोजी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, महात्मा गौतम बुद्ध दुनिया को अहिंसा का मार्ग लेकर आए। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

जापान में निवेशकों और मंत्रियों के साथ बैठकें चल रही हैं। यहां व्यापार और कारोबार की भरपूर संभावनाएं हैं। वहाँ रोजगार के अवसर हैं। यहां की तकनीक को मध्य प्रदेश में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम जापान की संस्कृति को भी समझने का प्रयास कर रहे हैं। भगवान बुद्ध जापान और भारत दोनों को आशीर्वाद देंगे और हम आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की भावना यह है कि जापान को निवेशकों के माध्यम से भारत के साथ चलना चाहिए। हम इसे समृद्ध करने आये हैं।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button