राजस्व वृद्धि में अच्छा काम करने वाले निकायों को सरकार देगी करोड़ो का इनाम, बजट में 29 करोड़ रुपये…

MP News: नगरीय निकायों की आय बढ़ाने के लिए सरकार करोड़ों रुपए के पुरस्कार देने जा रही है। जो निकायों ​​राजस्व बढ़ाने में अच्छा काम करेंगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। अच्छा काम करने वाली निकायों का चयन जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शहरी निकायों को पिछले दो वित्तीय वर्षों में आय एवं गैर-आय में प्रतिशत वृद्धि के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रखा जाएगा। पुरस्कार के लिए बजट में 29 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है।

जानिए किसे क्या इनाम मिलेगा

5 लाख से अधिक जनसंख्या वाली नगर पालिका निगम

  1. सबसे अधिक राजस्व जुटाने पर- 4 करोड़
  2. दूसरे नंबर पर आने पर- 2.5 करोड़
  3. तृतीय आने पर 1.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

5 लाख से कम जनसंख्या वाली नगर पालिका निगम

  1. पहले नंबर पर आने पर- 3 करोड़
  2. द्वितीय पर 2 करोड़
  3. तृतीय स्थान पर एक करोड़ रुपए की राशि

एक लाख से कम जनसंख्या वाली नगर पालिका परिषद

  1. पहला स्थान आने पर 2 करोड़
  2. द्वितीय स्थान पर 1 करोड़ 25 लाख
  3. तृतीय स्थान पर 75 लाख रुपए

25 हजार से अधिक आबादी वाली नगर परिषद

  1. प्रथम स्थान पर एक करोड़ 25 लाख
  2. द्वितीय स्थान पर 75 लाख
  3. तृतीय स्थान पर 50 लाख रुपए

25 हजार से कम आबादी वाली नगर परिषद

  1. प्रथम स्थान पर 75 लाख
  2. द्वितीय स्थान पर 50 लाख
  3. तृतीय स्थान पर 29 लाख
Exit mobile version