IPS Transfer : मध्य प्रदेश में मंगलवार 9 जुलाई को भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिसमें दो पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शामिल हैं।
इन्हें मिली नयी पोस्टिंग
- भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती को ASF में DIG पद पर पदस्थ किया गया है।
- वहीं मोनिका शुक्ला को DIG रेलवे बनाया गया है। इससे पहले वह ASF में DIG के पद पर कार्यरत थे।
- SISF के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में कार्यरत विजय भगवानी को पुलिस मुख्यालय में AIG के रूप में तैनात किया गया है।
- सिवनी के पुलिस अधीक्षक IPS अधिकारी राकेश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया गया है।