MP Election: मध्य प्रदेश में की BJP वापसी या कांग्रेस की बनेगी सरकार? आ गया सबसे ताजा सर्वे!

MP Election: मध्य प्रदेश में की BJP वापसी या कांग्रेस की बनेगी सरकार? आ गया सबसे ताजा सर्वे!

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है भाजपा ने कई बड़े दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है पहली लिस्ट में 39 और दूसरी में भी 39 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया गया है।

इसी के साथ सूबे में सियासत बढ़ गई हैं ऐसे में एक ताजा सर्वे में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बन सकती है इस सर्वे में कांग्रेस के लिए खुशखबरी है।

https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/32046/

कांग्रेस कर रही लीड

‘इंडिया टीवी’ के लिए ईटीजी ने मध्य प्रदेश में यह सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से भाजपा के खाते में 102 से 110 सीटें जा सकती हैं कांग्रेस को 118-128 सीटें मिल सकती हैं सर्वे में बताया गया है कि एमपी में कांग्रेस लीड कर रही है वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

बात अगर वोट शेयर की करें तो कांग्रेस को 40.89 फीसदी वोट और भाजपा को 41.02 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं मायावती की पार्टी बसपा को 1.29 परसेंट और अन्य को 0.43 फीसदी वोट मिल सकता है।

किस रीजन में कितनी सीट 

महाकौशल रीजन में कुल 38 सीटें हैं इनमें 18-22 सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर सकती है वहीं कांग्रेस के खाते में 16-20 सीटें जा सकती हैं सर्वे के मुताबिक ग्वालियर-चंबल रीजन में भाजपा को झटका लग सकता है इस रीजन के कुल 38 सीटों में से भाजपा के खाते में केवल 4-8 सीटें जा सकती हैं वही कांग्रेस को 26-30 सीटों पर जीत मिल सकती है।

https://prathamnyaynews.com/big-breaking/32041/

सर्वे में यह बताया गया है कि सेंट्रल मध्य प्रदेश रीजन के कुल 36 सीटों में से भाजपा के खाते में 22-24 सीटें जा सकती हैं वहीं कांग्रेस को 12-14 सीटें मिल सकती हैं। बुंदेलखंड रीजन के 26 सीटों में भाजपा और कांग्रेस के बीच टाइट फाइट देखने को मिल सकती है।

भाजपा के खाते में 13-15 सीटें तो कांग्रेस के पाले में 11-13 सीटें जा सकती हैं विंध्य रीजन में भाजपा लीड कर रही है 30 सीटों में से भाज 19-21 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस के 10 सीटें जा सकती हैं।

मालवा रीजन में भाजपा कांग्रेस से पीछे दिख रही है कुल 66 सीटों में से कांग्रेस के पास 41-45 सीटें जा सकती हैं और भाजपा के खाते में केवल 20-24 सीटें जा सकती हैं।

Exit mobile version