MP ELECTION: सिंगरौली पहुंचे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल रोड शो के दौरान कही यह बात!

MP ELECTION: सिंगरौली पहुंचे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल रोड शो के दौरान कही यह बात!

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह आज दोपहर सिंगरौली में रोड शो कर रहे हैं अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन केजरीवाल की सोच को गिरफ्तार नहीं कर पाओगे।

https://prathamnyaynews.com/big-breaking/33072/

दिल्ली शराब नीति घोटाले के संदर्भ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के समक्ष सशरीर प्रस्‍तुत होने का समन जारी किया गया था वहां जाने के बजाए मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में सभा को संबोधित करने पहुंचे केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई रज कमल होटल से माजन मोड़ तक उनका रोड शो है जिसके लिए भारी पुलिस बल लगाया गया है गौरतलब है कि बीते समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निगम चुनाव में महापौर पद प्रत्याशी रानी अग्रवाल के पक्ष में वोट करने के लिए सिंगरौली का दौरा किया था जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

Exit mobile version