मध्यप्रदेश

MP News: पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई ने युवक के सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर शहर से ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई ने युवक के सीने में गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामला अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर पंचायत के फूटा पुरा गांव का है। जहां पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई सोनू तोमर ने विजय सिंह तोमर नामक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फिर वह घटनास्थल से भाग गया। वहीं इस घटना में युवक के सीने में गोली लग गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने पर अंबाह पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू तोमर के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। साथ ही वह आदतन अपराधी है जिसे जिले से निष्कासित भी किया जा चुका है। इधर, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button