MP News: हैवान पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इस घटना में पत्नी की मृत्यु हो गई। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह क्रूर पति को कोसता रहा।

दरअसल, घटना जिले के ब्यावर कस्बे के सुठाली रोड पर हुई, जहां आपसी व पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी मनीषा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ब्यावर अस्पताल भिजवाया।

Exit mobile version