MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं और उनके विकास पर ध्यान देने की बात कही है। इसी राह पर चलते हुए प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान और विकास के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।
Also Read: POCO X7 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में
सरकार इनके लिए मिशन मोड पर काम करेगी, 1 जनवरी से युवा शक्ति, किसान, कल्याण, गरीब कल्याण और नारी सशक्तिकरण के नाम से चार मिशन शुरू होंगे। सरकार ने इस मिशन को वर्ष 2024 में शुरू करने का फैसला किया था, जिसे नए साल के पहले दिन से लागू किया जा रहा है।
डॉ. मोहन यादव ने ‘X’ पर पोस्ट में चारों मिशन शुरू करने की बात कही है। 1 जनवरी से ये बदलाव भी होंगे मंत्रालय के कामकाज में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यहां ई-फाइलिंग सिस्टम शुरू होने जा रहा है। इसमें सभी फाइलें ऑनलाइन चलेंगी। हर फाइल को ट्रैक करना आसान होगा। इससे काम आसान हो जाएगा।
किसान कल्याण
किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। किसानों को अधिक मूल्य देने वाली फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य में वर्तमान में सिंचित क्षेत्र 50 लाख हेक्टेयर है, जिसे पांच वर्षों में बढ़ाकर एक करोड़ हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। दूध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
गरीब कल्याण
राज्य के गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष फोकस रहेगा। गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। गरीबों को छोटे व्यवसाय के लिए विशेष ऋण सुविधा दी जा सकती है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं।
महिला सशक्तिकरण
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में अतिरिक्त राशि का प्रावधान भी किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं को मजबूत बनाना है। महिला उद्यमियों के लिए विशेष रियायतें, स्वयं सहायता समूहों को मदद और कौशल विकास योजनाएं चलाई जाएंगी।
युवा शक्ति
इसके जरिए सरकार का लक्ष्य युवाओं को इस तरह से तैयार करना है कि वे स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें। रोजगार और कौशल विकास पर भी जोर दिया जाएगा। राज्य के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। खेल और स्टार्टअप पर खास जोर रहेगा। तकनीकी शिक्षा को मजबूत किया जाएगा।