मध्य प्रदेश के खजुराहो में दो दिन पहले वायरल वीडियो के मामले में लवकुश नगर वन परिक्षेत्र में पदस्थ वन रक्षक लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है। लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 (ए) के तहत तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर मुख्यालय वन परिक्षेत्र बड़ा मलहरा में किया गया है।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर प्रसारित होने के बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। वायरल वीडियो में फॉरेस्ट रेंजर लक्ष्मण प्रसाद नशे में गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद विभाग के डीएफओ की ओर से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें वन रक्षक द्वारा आम लोगों के बीच अभद्र भाषा और अभद्र व्यवहार का इस्तेमाल किया गया, जो आचार संहिता के खिलाफ है। वन संरक्षक द्वारा इसे मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया। इसके तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया है।