MP Weather News: सर्दी का सितम जारी, अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना!

MP Weather News: मध्य प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का असर जारी है। अगले 24 घंटों में राज्य में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। 20 से अधिक जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण सोमवार को मप्र के अधिकांश जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। नरसिंहपुर, जबलपुर और सागर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई। राजगढ़ में रात का सबसे कम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

पूरे राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा। भोपाल में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान भी काफी कम दर्ज किया गया। मप्र के 20 जिलों में आज मंगलवार को कोहरा छाया रहेगा। भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, बिदिशा, सीहोर, रायसेन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में बारिश की संभावना है। और 17 जनवरी से ठंड का असर और भी ज्यादा हो जाएगा।

Exit mobile version