बाल-बाल बचे बच्चे; स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल!

मध्य प्रदेश के नेपानगर में एक निजी स्कूल बस सड़क दुर्घटना की शिकार हुई। जिसमें 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार नेपानगर से आ रही एक निजी स्कूल बस तेज गति के कारण पलासुर नेपानगर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें यात्रा कर रहे स्कूली बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन स्टाफ के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायल बच्चों ने बताया कि बस चालक लापरवाही से और तेज गति से बस चला रहा था। बार-बार अनुरोध के बावजूद भी उनकी गति धीमी नहीं हुई। जिसके कारण बस पलासुर के पास पलट गई। हालांकि, अभी तक स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी भी अधिकारी ने आगे आकर पूरे मामले पर जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

Exit mobile version