SP ने शख्त रूख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के कटे वेतन

MP News : उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों में लापरवाही न बरतें और आम जनता से अनुचित व्यवहार न करें। साथ ही बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं रहने की भी हिदायत दी गयी है। लेकिन इसके बावजूद लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने पर 20 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही नकद और आर्थिक दंड लगाया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से गुमशुदा महिलाओं के मामले में जानकारी मांगी गई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी भेजने के निर्देश दिये, लेकिन उनि. सूबेदार सिंह दादोरिया (डी.सी.बी.) और सउनि. अभिनव प्रताप सिंह (प्रभारी ओ.एम. शाखा डीपीओ) ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण, उन्हें 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों का समय पर निराकरण न करने पर उनि. रविंद्र कटारे, थाना प्रभारी, पंवासा को 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान, थाना इंगोरिया, खाचरोद, और भाटपचलाना के लंबित गुमशुदगी प्रकरणों की समीक्षा में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 1,000/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। थाना चिमनगंज में कार्यरत प्र.आर. (कार्यवाहक) 775 चंचल पापोला और अन्य पुलिस कर्मियों के वेतन में कटौती की सजा दी गई है।

Exit mobile version