50 हजार में महिला को बेचने वाली 3 महिला तस्करों के साथ खरीदार गिरफ्तार

Crime News : भोपाल में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हबीबगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों के साथ ही एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाओं ने कथित तौर पर एक अन्य महिला को साथ काम करने के बहाने राजस्थान के राजसमंद ले गई। यहां उसने महिला को 50 हजार रुपये में एक शख्स को बेच दिया। महिला को खरीदने के बाद युवक ने उससे शादी कर ली और पिछले डेढ़ महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि पिछले महीने पुलिस ने थाना क्षेत्र के स्टॉप नंबर 12 के पास रहने वाली एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला अपने पति से अलग अपनी मां के साथ रहती थी। वह शादी पार्टियों में बर्तन साफ ​​करती और खाना बनाती थी। जिसकी जांच के दौरान पुलिस को महिला राजस्थान के राजसमंद जिले में मिली।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास रहने वाली और उसके साथ काम करने वाली छाया देशमुख, पूजा धानक और संतोष मनोज भालेराव बहला फुसलाकर काम के बहाने से राजस्थान के राजसमंद ले गए। जहां उन्होंने पहले देवीलाल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेचा और दबाव बनाकर उसी सख्स से उसकी शादी भी करा दी। इसके बाद देवीलाल ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों महिलाओं छाया, पूजा, संतोष और देवीलाल को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा भेज दिया। वहीं उसके पति मनोज की पुलिस तलाश कर रही है।

Exit mobile version