मध्य प्रदेश के बुधनी में अब उपचुनाव की राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी और अब जल्द ही अपने उम्मीदवार की घोषणा भी कर देगी।
शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में विधानसभा चुनाव बुधनी से जीता। इसके बाद 2024 में विदिशा से लोकसभा चुनाव जीते और केंद्र में मंत्री बनाये गये। नियमों के मुताबिक एक ही व्यक्ति लोकसभा और विधानसभा का सदस्य नहीं हो सकता, ऐसे में उन्होंने बुधनी से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा का प्रभारी और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया। ये नेता दोनों क्षेत्रों का दौरा करेंगे और पार्टी को उम्मीदवारों के बारे में सलाह देंगे।
चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महासचिव रोबिस चौहान और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह इस समय बुधनी से टिकट की दौड़ में हैं। चुनाव आयोग जुलाई के अंत तक उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है।