जितनी सख्त.. उतनी निडर.. 4 घंटे के लिए मच गया था हड़कंप, सोनिया मीणा नाम सुनते ही कांपते थे माफिया 

 

 

IAS success story sonia meena: मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य जहा माफिया से लेकर तस्कर तक प्रशासन को चुनौती देते है। पर एक ऐसी महिला IAS अधिकारी जिसने माफियो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। हम बात कर रहे 2013 बैच की IAS अधिकारी सोनिया मीणा की। उन्होंने 2013 के यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर 36वी रैंक हासिल करते हुए अपने माता पिता का सपना पूरा किया और कलेक्टर अधिकारी बनी। 2023 में इन्हे एमपी का नवनिर्मित जिला मऊगंज के लिए केवल 4 घंटे कलेक्टर बनाया गया था। लेकिन रातों रात आदेश को रद्द कर दिया गया था।

ऐसे बनी थी IAS अधिकारी

सोनिया मीणा प्रारंभिक शिक्षा में ही उच्च स्तर तक थी। उनके पिता का सपना था कि उनकी बेटी IAS अधिकारी बने और नाम रोशन करें. 2013 में सोनिया ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर 36वी रैंक हासिल की और अपने पिता का सपना पूरा किया। सोनिया कलेक्टर अधिकारी बनते ही कई माफिया पर एक्शन लेना शुरू कर दिया। सोनिया के इस तेवर से अपराधी थर थराने लगे थे.

4 घंटे के लिए बनी थी यहां की कलेक्टर

4 मार्च 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद यहां कलेक्टर और एसपी के पदों का आदेश जारी हुआ था। जिसमे मऊगंज की कलेक्टर सोनिया मीणा को बनाया गया, लेकिन कुछ घंटों के बाद सोनिया मीणा को लेकर एक और आदेश आया। जिसमे सभी चौक गए, इस आदेश में सोनिया मीणा की जगह IAS अधिकारी अजय श्रीवास्तव को यहां का कलेक्टर बनाया गया। सोनिया यहां की केवल 4 घंटों के लिए कलेक्टर बनी थी।

अनचाहे बच्चे को झाड़ियों में फेंके नहीं, “पालन गृह” में छोड़ जाएं !

https://prathamnyaynews.com/dharm/34964/

Exit mobile version