Instagram Story से दो पक्षो मे जमकर चले लाठी-डंडे, 8 आरोपी गिरफ्तार

Instagram Story : इंस्टाग्राम स्टोरी से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में हड़कंप मच गया। जहां स्टोरी पोस्ट के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। घटना की जानकारी मिलते ही चार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना खकनार थाना क्षेत्र के सिरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि हेलो (पाड़ा) की टक्कर स्टोरी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके बाद एक पक्ष से लोग आये और मारपीट करने लगे। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। 30 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मोर्चा संभाल लिया। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version