MP News: MP हुआ कंगाल बना ‘कर्जा प्रदेश’ हर व्यक्ति पर ₹40,000 का कर्ज पूरे प्रदेश पर ₹3.4 लाख करोड़ का लोन!

 

 

 

मध्य प्रदेश हुआ कंगाल बना कर्ज प्रदेश जी हां हम ऐसा क्यों कह रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश की सरकार लोन पर लोन लेते जा रही है आपको बता दें इस वक्त यह खबर आप पढ़ रहे हैं उसे वक्त तक मध्य प्रदेश की हर व्यक्ति पर ₹40000 का कर्ज हो चुका है हाल ही में मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 5000 करोड रुपए का कर्ज लिया है आपको बताने मध्य प्रदेश पर इस वक्त 3.4 लाख करोड रुपए का कर्ज हो चुका है लेकिन 31 मार्च के बाद यह कर्ज और बढ़ाने की संभावना है।

अनचाहे बच्चे को झाड़ियों में फेंके नहीं, “पालन गृह” में छोड़ जाएं !

नई सरकार ने लिया इतना कर्ज

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान को हटाकर प्रदेश के मुखिया के तौर पर डॉक्टर मोहन यादव ने गद्दी संभाली वहीं पिछले 3 महीने के अंदर प्रदेश सरकार ने 17500 करोड रुपए का कर्ज ले लिया है पिछली बार प्रदेश सरकार ने 27 फरवरी को 5000 करोड रुपए का कर्ज लिया था इस तरह करीब 2 महीने के कार्यकाल में प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव 17500 करोड रुपए का कर्ज ले चुके हैं।

प्रदेश पर कुल कितना है कर्ज

आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान से लेकर डॉक्टर मोहन यादव तक काफी कर्ज ले चुके हैं वही प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के हर व्यक्ति पर ₹40000 का कर्ज हो चुका है यानी आपको बता दें तो मध्य प्रदेश पर वर्तमान में 3.4 लाख करोड रुपए का कर्ज हो चुका है।

राज्य सरकार कहां से लेती है कर्ज

अपने मध्य प्रदेश पर हुए कर्ज के बारे में जरूर ही सुना होगा लेकिन आपने क्या सोचा है कि मध्यप्रदेश सरकार कहां से कर्ज लेती है तो लिए हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं मध्य प्रदेश सरकार भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) से लेती है जिसका कार्यालय मुंबई में स्थित है वहीं से राज्य सरकारों को कर्ज दिया जाता है।

https://prathamnyaynews.com/business/40101/

Exit mobile version