दुष्कर्म का विडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Crime News : मध्य प्रदेश समेत पूरे देश को हिला देने वाले उज्जैन रेप कांड में पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपी मोहम्मद सलीम को नागदा से गिरफ्तार कर लिया। 5 सितंबर को उज्जैन में कोया फाटक मोड़ के पास एक युवक ने दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म किया। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि आरोपी का दूसरा साथी घटना का वीडियो बना रहा था। जिसने वायरल किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि युवक ने पहले उससे शादी का वादा किया था। इसके बाद उसने उसे शराब पिलाई और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version